जोधपुर, 19 मई (हि.स.)। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में पहल करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइंस के तहत व्यवसायिक एवं पर्यटन क्षेत्रों में 50 से 100 मीटर पर ट्विन डस्टबीन लगाए गए हैं।
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की नवीन गाइडलाइंस के अनुसार शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र, मुख्य सडक़ एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 50 से 100 मीटर के बीच डस्टबीन लगाने के लिए कहा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम न पिछले एक महीने में 400 नए प्लास्टिक ट्विन डस्टबिन लगाए है। उन्होंने बताया कि गीला एवं सूखा कचरे के अलग अलग एकत्रीकरण के लिए हरे एवं नीले डस्टबीन लगाए गए है।
आयुक्त ने आमजन से भी अपील की कि हरे डस्टबिन में केवल गीला कचरा जैसे फलों-सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक की बोतलें, रैपर्स, डिस्पोजेबल कप और कागज़ डाले ताकि कचरे का सिग्रीकेशन आसानी से किया जा सके।
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह 400 ट्विन डस्टबिन लगाए है और हमे उम्मीद है कि इस ट्विन डस्टबीन ने लगने से मुख्य बाजारों और पर्यटन स्थलों पर डंपिंग की समस्या खत्म होगी।

