मुरादाबाद में 794 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नीट पुनर्परीक्षा
- DSS Admin
- Jun 21, 2026
-22 परीक्षा केंद्रों पर 10634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 9840 उपस्थित रहे, 794 अनुपस्थित
मुरादाबाद, 21 जून (हि.स.)। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार को मुरादाबाद जनपद में 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। 22 परीक्षा केंद्रों पर 10634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे ,जिसमें से 9840 छात्राएं उपस्थित रहे व 794 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने बताया कि आज नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा मुरादाबाद जनपद में बने 22 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों में बने विभिन्न कक्षों के लिए 1050 शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्ष निरीक्षक बनाए गये थे। सभी ने अपनी ड्यूटी को पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ पूर्ण किया। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, ओआरएस, मेडिकल टीम और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित थी।
---------------

