कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले आठ आरोपित हिरासत में

हरिद्वार, 17 फरवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आपसी प्रतिद्वंद्विता में दो पक्षों में हुई लड़ाई झगड़े के बाद सभासद सहित आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में हुई हार जीत को लेकर छींटाकशी पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। यह विवाद लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर कलियर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आठ व्यक्तियों को धारा-170 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में भी दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार आरोपितो में प्रथम पक्ष से दानिश पुत्र रौनक उम्र 32 वर्ष, शराफत पुत्र शफकत उम्र 31 वर्ष, उल्फत हुसैन पुत्र रियायत उम्र 38 वर्ष शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से रज्जाक पुत्र कमर उम्र 50 वर्ष, मुन्ना उर्फ मेहताब पुत्र अजीम उम्र 31 वर्ष, तनवीर पुत्र माहिर हुसैन उम्र 31 वर्ष, आशु पुत्र सरवर सिद्दीकी उम्र 27 वर्ष व सलीम पुत्र नसीर अहमद उमर 62 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपित ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर