घरों से चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 02 जुलाई (हि.स.)। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के साथ मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 12 हजार 500 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने विश टाउन सोसाइटी के पास से तमिलनाडु निवासी बालन गोविंदन, को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी के सात मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश चोरी के समान को बेचने के लिए आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह एनसीआर क्षेत्र के पीजी और घरों से मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करता है। उसके कुछ साथी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर