भाजपा के विजन 2047 के लिए अर्थशक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति मूल आधार : डा0 के. लक्ष्मण

आगरा, 20 नवंबर (हि.स.)। गुरुवार को भाजपा की बृज क्षेत्र स्तरीय बैठक में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के. लक्ष्मण ने ‘विकसित यूपी 2047’ के विजन पर फोकस करते हुए संगठनात्मक मजबूती और आम जनमानस के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल दिया।

आगरा में गुरुवार को भाजपा बृज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तथा सदस्य संसदीय बोर्ड डा0 के. लक्ष्मण ने फतेहाबाद रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में संबोधित कर भाजपा ब्रज क्षेत्र के कई जनपदों से आए भाजपा के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारीयों को आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार जमीनी स्तर तक करने का मार्गदर्शन किया। जलसा रिसोर्ट में करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक सांय काल तक चली।

डॉ. के. लक्ष्मण ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी जी और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास किया है। अपराध नियंत्रण, आर्थिक प्रगति, महिला सुरक्षा, निवेश वृद्धि, आठ एक्सप्रेस-वे, स्मार्ट शहर, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से प्रदेश का विकास स्वयं प्रतिबिंबित हो रहा है उन्होंने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश – विजन 2047” उत्तर प्रदेश के नागरिकों के जीवन में आमूल चूल बदलाव लाने की गारंटी है। विजन 2047 के लिए तीन थीम अर्थशक्ति, सृजन शक्ति, और जीवन शक्ति मुख्य आधार हैं । हर एक थीम का अपना-अपना महत्वपूर्ण काम है हर एक थीम प्रदेश में विकास उन्नति और नवाचार का आयाम स्थापित करेगी। भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को इन टीम के लिए काम करना होगा। एस आई आर के लिए भी जन जागरूकता प्राथमिकता का विषय है।

डॉ. लक्ष्मण ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस शासन काल को उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, कमजोर कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में और नीतिगत असफलताओं के कारण प्रदेश पिछड़ गया। अब यूपी में बुनियादी ढांचों का तीव्र विस्तार हो रहा है।

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस महत्वपूर्ण बैठक में बृज क्षेत्र से आए सभी जनपदों के पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संबोधित कर मार्गदर्शन किया गया। यह बैठक पार्टी के संरचनात्मक ढांचे की मजबूती और कार्य योजनाओं के अनुपालन के लिए के लिए महत्वपूर्ण रही।

बैठक में ब्रज क्षेत्र में सम्मिलित आगरा सहित अन्य जनपदों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत चेयरमैन सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

   

सम्बंधित खबर