कठुआ से 1 जुलाई को शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह तैयार-एसएसपी फारूक कैसर

Amarnath Yatra to begin from Kathua on July 1; traffic arrangements fully in place – SSP Farooq Qaiser.


कठुआ, 29 जून । आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 1 जुलाई से कठुआ से शुरू होने वाली इस पवित्र यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी कड़ी में एसएसपी रूरल ट्रैफिक फारूक कैसर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यात्रा से जुड़े ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि हाईवे और प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है जिसमें जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। उन्होंने आम जनता और यात्रियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन का दावा है कि इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पहले से और अधिक मजबूत बनाई गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

---------------

   

सम्बंधित खबर