अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शाह ने अहमदाबाद में किया योगाभ्यास
- DSS Admin
- Jun 21, 2026
अहमदाबाद, 21 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद के प्रह्लादनगर गार्डन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अमित शाह, हर्ष संघवी और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ शरीर और शांत मन का संदेश दिया। योगाभ्यास के दौरान लोगों में उत्साह और ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर
पर योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए नियमित योग करने का संदेश दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री, हर्ष सांघवी के अलावा अहमदाबाद के महापौर हितेश बरोट, डिप्टी मेयर अंजू शाह, देवांग दाणी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, युवा, विद्यार्थी और योग प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
---------------

