नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल-जीडीसी महानपुर में कार्यक्रम आयोजित

Anti-drug awareness initiative: Program organized at GDC Mahanpur


कठुआ, 10 जून । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इसका आयोजन भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. बिंती शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सामाजिक समरसता, शैक्षणिक प्रगति और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम में युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने जिम्मेदार निर्णय लेने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 10 छात्रों सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान बैनर पर हस्ताक्षर करने वालों में डॉ. सपना देवी, डॉ. रुपाली, प्रो. बिंती शर्मा, सनी, रमेश, सुरिंदर, अनु और अनु राधा प्रमुख रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर