कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार का किया पुतला दहन
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
अररिया 29 जून(हि.स.)।
फारबिसगंज स्टेशन चौक पर सोमवार को नगर और प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक,बढ़तीमहंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने किया।वही संचालन प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने किया।
मौके पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक करण कुमार पप्पू ने कहा कि केंद्र की सरकार शिक्षा माफिया के इशारे पर काम कर रही है।फलस्वरूप नीट और सीयूईटी जैसे परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक हो जा रहा है।परिणामस्वरूप देश के गरीब ओर कमजोर परिवार के छात्र ओर छात्राओं को कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब मंत्री पद से हटाने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ओर नगर अध्यक्ष अमितेश गुड्डू ने कहा कि देश में बेरोजगार, महंगाई आसमान छू रही है और लगातार पेपर लीक हो रहा है।लेकिन सरकार मुकदर्शक बनी हुई है।

