जोरहाट (असम), 18 जून (हि.स.)। जोरहाट जिलांतर्गत नकसारी रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह ट्रेन की चपेट में आकर रजाबारी गांव निवासी बच्चन माझी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था।
स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार आम तौर पर माझी और उसकी पत्नी ट्रेन से ही काम के लिए प्रतिदिन जाते थे। आज भी वह बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए रेल की पटरी के बीच से होकर जा रहा था।
सुबह 6.39 बजे के आसपास ऊपरी असम की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आते ही व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना नकसारी रेलवे स्टेशन से लगभग दो सौ मीटर दूर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मोरियानी रेलवे पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच जारी रखे हुए है।
---------------

