नशामुक्त अभियान के तहत जीडीसी महानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Neha Gupta
- Jun 23, 2026

कठुआ, 23 जून । राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में नशामुक्त सप्ताह एवं 100-दिवसीय नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा छात्रों एवं समाज में स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान योग एवं ध्यान सत्र, जागरूकता व्याख्यान, शपथ ग्रहण, खेल गतिविधियाँ, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम डॉ. सपना द्वारा कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। छात्रों ने भी लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ आदतें अपनाने और एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य ने आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ रुपाली, प्रो बिंती, अनु, अनुराधा, शिबू सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
---------------

