सिरसा, 9 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के जिला कार्यालय सरसाई कमल में बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कार्यकारिणी की घोषणा की। एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद सभी जिलों में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हुआ। इसके बाद मंडल अध्यक्षों का भी विधिवत रूप से चुनाव किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार पदों से नवाजा गया है।
यतिंद्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के तहत भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक से विचार.विमर्श करके जिलाध्यक्ष की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि नरेश कुमार कटारिया, विरेंद्र सिंह तिन्ना, सुनीता रानी, निकू राम, मीरा देवी, ललित मोहन पोपली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हनुमान कुंडू व अंबर कुमार को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। अमरीक सिंह राही, रवि लढा, बलजिंद्र जोसन, सुमन सैनी, स्मृति सिन्हा व संतोष रानी को सचिव बनाया गया है। अजय गोयल को उपाध्यक्ष, विष्णु शर्मा को कार्यालय सचिव की बागडोर सौंपी गई है।
डा. गंगासागर केहरवाला को प्रवक्ता, राघव गुप्ता को आईटी प्रमुख, ललित छिंपा को सोशल मीडिया प्रमुख व कृष्ण मेहता को मन की बात प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अधिक तरजीह दी है, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके। यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि योग्य कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव के पद दिए गए हैं, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक लगातार संगठन को मजबूती देने के लिए युवा व कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए संगठन के कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma



