सरकारी अस्पताल के पास नाले में युवक का मिला शव

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस घटना की जांच में जुटी

हमीरपुर, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कस्बा कुरारा के वार्ड चार निवासी युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने नाला में गिर जाने से मौत हो गई। सोमवार को सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

कस्बा कुरारा के वार्ड चार निवासी युवक विवेक कुमार 24 वर्ष पुत्र राम अवतार गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था। तथा रात में घर से निकला था। उसके भाई रवि ने बताया कि देर रात तक घर वापस न आने पर खोजबीन शुरू की। तथा दो बजे रात तक तलाश करते रहे। लेकिन रात में नहीं मिला। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने नाले में उसका शव पड़ा मिला तब परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने नाला से निकाल कर अस्पताल ले गए वहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है। कि विवेक की किसी से लड़ाई हुई है। हाथापाई के दौरान हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि कर जांच शुरू की है। तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने सोमवार को शाम बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक मजदूरी करता था तथा अविवाहित था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।

---------------

   

सम्बंधित खबर