बिहार की राजग सरकार के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय का रुझान तेजी से बढ़ा है: विजय चाैधरी

पटना, 18 मई (हि.स.)। बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख लोगों की एक बैठक साेमवार काे बिहार विधान परिषद में जदयू के वरिष्ठ सदस्य खालिद अनवर के सरकारी आवास पर हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बैठक काे लेकर साफ किया कि यह बैठक कोई औपचारिक राजनीतिक मीटिंग नहीं थी, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ एक सौहार्दपूर्ण संवाद था।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे अब दिखावे की राजनीति नहीं करेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय का संकल्प है कि जो उनके विकास और हक के लिए धरातल पर काम करेगा, वे आगामी समय में उसी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

इस बीच उन्हाेंने राज्य में राजग सरकार के कार्याें पर संताेष जताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के बदलते रुख का स्वागत किया और कहा कि यह बेहद खुशी और संतोष की बात है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रति इस वर्ग का रुझान बहुत तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हमेशा से अल्पसंख्यक कल्याण और उनके उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। समुदाय के लोगों ने भी सरकार के इन सकारात्मक प्रयासों और विकास योजनाओं के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर