बिहार की जनता का एनडीए को बहुमत के लिए अभिनंदन : अजय ठाकुर

मंडी, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बिहार की जनता का अभिनंदन किया।

अजय ठाकुर ने कहा कि यह बिहार में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों का सुफल है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिहार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे, वे हिमाचल के मुख्यमंत्री के नाते एक भी चुनावी वादा नहीं पूरा कर सके, बिहार की जनता उनके बरगलाने में नहीं आई, जिस तरह कांग्रेस बिहार में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है, हिमाचल में आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीरो सीट आएगी।

अजय ठाकुर ने कहा कि राजद के गुंडों ने लालू-राबड़ी शासन में जिस तरह की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार किया है, उसकी पीड़ा जनता में आज भी है। बिहार की जनता ने यह संदेश दिया है कि राहुल-तेजस्वी जैसे परिवारवादी-भ्रष्टाचारी को जनता कभी नहीं जीतने देगी।

अजय ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को शासन के नाम पर केवल भ्रष्टाचार और सरकारी पैसे पर मौज-मस्ती आती है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का शासन भ्रष्टाचार, अक्षमता का प्रतीक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

   

सम्बंधित खबर