प्रतापगढ़ में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

प्रतापगढ़, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में मोहनगंज में रविवार को सुबह लगभग दस बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को पीछे से आ रहे हैं । डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते महिला की मौके पर मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया है ,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नन्दन राय ने बताया कि मोटर साइकिल से रामदीन रजक निवासी मिसिरपुर अपनी पत्नी सूरज कली के साथ बाजार जा रहे थे, मोहनगंज तिराहे पर डंपर ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सूरज कली की मौके पर ही माैत हो गई। उनके पति रामदीन रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डंपर और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है। डंपर चालक रामनारायण चौरसिया जौनपुर जिले का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर