एसपी कॉलेज के बाहर हाथापाई में लड़का घायल, अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर, 21 मई (हि.स.)। बुधवार को श्रीनगर में एसपी कॉलेज के बाहर हुई हाथापाई में एक लड़का घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि झगड़े में लड़कों का एक समूह शामिल था जिसके दौरान एक लड़का घायल हो गया जिसे तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि उस पर एक तेजदार हथियार से हमला किया गया था। लड़के की पहचान सुजैन वानी के रूप में हुई जो फतेह कदल श्रीनगर का निवासी था इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

   

सम्बंधित खबर