छत्तीसगढ़ में ईडी ने की पांच जिलों में छापेमारी

ैकथ््

रायपुर, 16 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ पांच जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 5 अलग-अलग जिलों में 9 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। प्रमुख लोगों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर कार्रवाई चल रही है, जिसमें प्रकाश सालुंगे किशोर एग्रो रायपुर, ठेकेदार दीपेश गांधी, शाश्वत लुणावत और मानसून एग्रो अंबिकापुर के राकेश गुप्ता शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई प्रदेश के बहुचर्चित ₹575 करोड़ के जिला खनिज न्यास निधि घोटाला और भारतमाला परियोजना में हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले को लेकर हुई है। जिला खनिज न्यास घोटाले की जांच को लेकर ईडी के अधिकारियों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंच गए हैं।

जांच एजेंसी ने उन लोगों को घेरे में लिया है जो पिछले कुछ सालों में सरकारी ठेकों और सप्लाई में शामिल रहे हैं। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी शाश्वत लूणावत और अन्य करीबियों के ठिकानों पर सुबह से जांच चल रही है। वहीं धमतरी में भारतमाला प्रोजेक्ट के ठेकेदार दीपेश गांधी के आमापारा स्थित घर पर ईडी ने डेरा जमा लिया है। ठेकेदार दीपेश गांधी के यहां से फाइनेंशियल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा जुटाया जा रहा है। ये कार्रवाई सीधे तौर पर डीएमएफ फंड के दुरुपयोग और लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं और बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दुर्ग में वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और दस्तावेजी सबूतों को खंगालने के लिए कई ठिकानों की जांच जारी है।

सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो पर ईडी ने छापा मारा है। राकेश गुप्ता कृषि विभाग में बड़े सप्लायर रहे हैं। पिछली सरकार के दौरान उनके फर्म के जरिए हुए कामों पर ईडी की पैनी नजर है। टीम पिछले कुछ घंटों से सप्लायर रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सप्लाई चेन की बारीकी से जांच कर रही है।

------------------------

   

सम्बंधित खबर