निर्माणाधीन बेली ब्रिज का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा

भागलपुर, 18 मई (हि.स.)। भागलपुर प्रमंडल के नए प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एक्शन मोड में नजर आए। आयुक्त ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के साथ भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बेली ब्रिज का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानी बीआरओ की देखरेख में कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आवागमन को सुचारु किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया था। जिसके बाद से पुल पर यातायात प्रभावित हो गया था। घटना के बाद प्रशासन और सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब बेली ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके और भागलपुर से खगड़िया के बीच आवाजाही फिर सामान्य हो सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर