मुख्यमंत्री साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

रायपुर 12 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल