मुख्यमंत्री साय का कोरबा पुलिस लाइन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

कोरबा, 12 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज गुरुवार को कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री साय का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी