छपरा में 19 जून को रेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे नई रेल सेवा का उद्घाटन : सांसद रूडी

सारण, 15 जून (हि.स.)। छपरा आगामी 19 जून को छपरा से नई छपरा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। सारण की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि सारण को एक और महत्वपूर्ण रेल सौगात मिलने जा रही है। आगामी 19 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा पहुंचकर इस नई एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना पहुंचने के बाद सोनपुर के रास्ते छपरा पहुंचेंगे और इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। सांसद रूडी ने कहा कि इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से सारण और इसके आसपास के जिलों के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एन सी आर दिल्ली के लिए सीधा, सुलभ और बेहद सुविधाजनक रेल संपर्क प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि सारण में रेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को लेकर रेल मंत्रालय लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। उन्होंने रेल मंत्री को क्षेत्र की अन्य लंबित रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से भी अवगत कराया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर