सिरसा: नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन

सिरसा, 15 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला सिरसा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह मंगलवार को भाजपा कार्यालय सरसाई कमल में आयोजित किया गया। इस मौके कर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों में एक नए जोश का संचार करते हैं।

अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट व जिला कोर ग्रुप द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ सिरसा नगर परिषद, रानियां व ऐलनाबाद नगर पालिका के मनोनीत पार्षद सदस्य व सभी जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

इस तरह के कार्यक्रमों से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और पार्टी को मजबूती मिलने के साथ-साथ, पार्टी को प्रचार-प्रसार को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि हमारा वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ता की चिंता करता है और समय आने पर हर संभव सहायता करता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता की पूछ-परख करता है और उनकी हर समस्याओं का समाधान कर उन्हें लगातार प्रोत्साहित करता है, ताकि संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिला प्रभारी वेदफूलां, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, राम चंद कंबोज, ऐलनबाद से चुनाव लड़े अमीर मेहता, गुरदेव सिंह राही, जिला महामंत्री अम्बर कुमार व हनुमान कुंडू के साथ जिले के तमाम नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के पदाधिकारी, सभी मनोनीत पार्षद, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सहित सिरसा जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

   

सम्बंधित खबर