कांग्रेस ने शुरू की हर घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम

- रक्सौल में 5000 घरों पर झंडा लगाने का लक्ष्य

पूर्वी चंपारण,18 मई (हि.स.)। जिले के रक्सौल प्रखंड के पुरन्दरा पंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के तहत चौक-चौराहों और घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि (एमएलसी क्षेत्र संख्या 12) प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आह्वान पर चलाया जा रहा है। रक्सौल प्रखंड के 13 पंचायत, आदापुर प्रखंड के 17 पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 5000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत रक्सौल में लगभग 300 घरों पर झंडा लगाया जा चुका है। प्रो. दयाल ने बताया कि कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और आमजन खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, और अपराध चरम पर है। गरीब तबका दवा, पढ़ाई और रोज़गार के अभाव में सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहा है।

पूर्व महासचिव ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता डबल इंजन सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी और नया इतिहास रचेगी।कार्यक्रम में महम्द इम्तेयाज, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, महम्द रमज़ान, मनीष साह, सज्जन पासवान, महेश कुमार, अफरोज आलम, रंजन साह, अतिउल्लाह खान, मदन लाल साह, जिशान अंसारी, मनोज कुमार, मोहन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर