अररिया 29 जून(हि.स.)।
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा वार्ड संख्या 14 निवासी विकास कुमार राम पिता लालो राम साइबर ठग का शिकार हो गया है।पंजाब नेशनल बैंक के उनके बचत खाता से 98 हजार रुपये बिना उनकी जानकारी के यूपीआई के माध्यम से निकासी हो गई है।जिसको लेकर पीड़ित युवक ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर निकासी की गई राशि की बरामदगी के साथ न्याय की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष को दिया आवेदन में उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का उनका बचत खाता गूगल पे से लिंक है। बिना उनकी सहमति और जानकारी के उनके खाते से अलग-अलग समय में कुल 98 हजार रूपये निकासी कर लिया गया।उन्होंने पूरे बैंक का स्टेटमेंट भी आवेदन के साथ दिया है।
मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पीड़ित युवक के द्वारा आवेदन दिए जाने की बात करते हुए मामले की जांच करने की बात कही।

