दुकान दो एलपीजी सिलेंडर चोरी, बीमार महिला की रोज़ी-रोटी पर संकट

सिलीगुड़ी, 15 जून (हि.स.)। बढ़ती गैस किल्लत के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी है। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी इलाके में एक बीमार महिला के छोटे खाने के स्टॉल से दो गैस सिलेंडर चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना फूलबाड़ी बाइपास के टोलगेट के पास की है। कृष्णा कर्मकार नाम की महिला पिछले करीब दस वर्षों से एक छोटा सा खाने का स्टॉल चलाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। खराब स्वास्थ्य के बावजूद वह रोज़ चाय, रोटी और सब्जी बेचकर अपनी आजीविका चलाती है।

महिला के अनुसार, शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। रविवार को दुकान बंद रहने के बाद सोमवार सुबह जब वह लौटी तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। आरोप है कि चोर दुकान से दो गैस सिलेंडर चुरा ले गए। इसके अलावा फ्रिज में रखा उनका जरूरी इंसुलिन और अन्य सामान भी गायब मिला। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

   

सम्बंधित खबर