दिल्ली पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई, 19 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे केंद्रीय नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित 'स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0' की विशेष समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं।

ग्लोबल मार्केट में तेल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्यूल बचाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील पर सकरात्मक प्रतिसाद देते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिल्ली दौरे के लिए प्राइवेट प्लेन के बजाय 'एयर इंडिया' की रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट को प्राथमिकता दी। वे मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले शिंदे ने अपने काफीले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी थी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया था।

---------------

   

सम्बंधित खबर