पेंशनर संघर्ष मंच के शिष्टमंडल के साथ टीएमबीयू अधिकारियों का संवाद
- DSS Admin
- Jun 25, 2026
भागलपुर, 25 जून (हि.स.)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के सीनेट हॉल में गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारीयों ने पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर पेंशनर संघर्ष मंच के शिष्टमंडल से संवाद किया।
संवाद के दौरान पेंशनर कर्मचारियों ने कहा कि आए दिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में ही पेंशन उत्पन्न होते हैं। जिससे 2700 पेंशनर कर्मचारीयों के परिवार के साथ आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाती है।
वहीं करीब पांच महीनों से पेंशन भुगतान नहीं होने से करीब 2700 पेंशनर कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। सरकार द्वारा भुगतान के बावजूद पेंशनर कर्मचारियों के साथ अनदेखी किया जाता है। जिससे हम सभी पेंशनर कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। इसलिए पेंशनर संघर्ष मंच के शिष्टमंडल ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से ससमय पेंशन भुगतान करने की मांग की है।
---------------

