डीएम ने विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण

भागलपुर, 24 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा बुधवार को विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान बिहार पुल निर्माण निगम के अभियंता ने विक्रमशिला पुल की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की आवश्यकता बताई।

डीएम द्वारा इसकी व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर