पुलिस तंत्र विफल, दिनदहाड़े चोरी से अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर सवाल

गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। असम में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कामरूप जिले के बाईहाटा चारिआली स्थित शालमारा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक उत्पल कुमार डेका के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब शिक्षक दंपती विद्यालय गए हुए थे। इसी दौरान चोरों का एक दल घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और घर में रखी नकदी समेत लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दिन के उजाले में हुई इस चोरी की वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

-----------

   

सम्बंधित खबर