संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

कानपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चे रास्ते पर स्थित झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जयसिंहपुर गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके चार बेटे संजय, विक्रम (32), मनू और शानू हैं। उनके मुताबिक विक्रम एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। लेकिन तीन महीने पहले से वह घर से अलग होकर किराए के मकान में रह रहा था। रोज की तरह गुरुवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौटा और बिना बताए कहीं चला गया। अलग रहने के चलते किसी ने उसकी इस हरकत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

शुक्रवार काे गांव के पास ही जंगलों में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पड़ताल की तो युवक के सिर और हाथ पैर में चोट के निशान मिले हैं। रोते बिलखते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

बिधनू थाना प्रभारी जितेंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

   

सम्बंधित खबर