सूरजपुर सुशासन तिहार: दिव्यांगजनों को मिला सहारा, शासन ने बांटे उपकरण
- Admin Admin
- May 06, 2025

बलरामपुर/सूरजपुर, 6 मई (हि.स.)। सुशासन तिहार अंतर्गत जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर एस. जयवर्धन के कुशल निर्देशन में जनसेवा के इस अभियान में जन अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
आज मंगलवार को ग्राम पंचायत डेडरी, जनपद पंचायत सूरजपुर निवासी लीलम सिंह, जो कि 63 प्रतिशत श्रवण बाधित हैं, उनको श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। यंत्र के माध्यम से पहली बार स्पष्ट आवाज सुनकर लीलम सिंह अत्यंत प्रसन्न हुए और शासन का आभार व्यक्त किया है।
इसी प्रकार नगर पालिका सूरजपुर के निवासी जगन्नाथ सिंह और अजय सिंह द्वारा सुशासन तिहार में व्हीलचेयर हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय



