विकास के कारण तीसरी बार भी भाजपा की बनेगी सरकार : चौहान

देहरादून, 07 जून (हि.स.)। तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसका कारण विकास होगा। प्रदेश सरकार के केंद्र सहयोग से जिस तरह विकास के कामों को अंजाम दिया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह मानना है भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का। उन्होंने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य के विकास की तीव्र रफ्तार को जन हितकारी और जरूरी माना है।

2027 के चुनावी समर में यही विकास जीत की हैट्रिक की गारंटी बनेगा। उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली बैठक पर तंज कसा कि वह बिना जन आशीर्वाद के हवाई किले बांध रही है।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यों से उत्तराखंड के कोने कोने में बदलाव नजर आ रहा हैं, लेकिन जमीन से पूरी तरह गायब कांग्रेस, दिल्ली में बैठकर जीत के हवाई किले बांध रही है। उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली बैठक के दावों को हवा हवाई बताते हुए तंज कसा कि विपक्ष के स्थानीय नेता राज्य की जनता के बीच नहीं दिखाई देते हैं और उनके प्रभारी और आलाकमान राज्य में नजर नहीं आते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राम प्रताप मिश्र

   

सम्बंधित खबर