जेल भेजे गए वर्षों से फरार दो वारंटी

रामगढ़, 6 जून (हि.स.)। रामगढ़ थाना पुलिस की सक्रियता से दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सिरका बाल मंडली निवासी मुकेश राम उर्फ झाबरा (32 ) वर्ष 2011 के केस में फरार था। पुलिस उसे कई वर्षों से तलाश रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर के आसपास ही छुप कर रह रहा है। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके अलावा रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोडातु गांव निवासी खिरोधर महतो ( 57 ) को भी गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2015 में उनके खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। दोनों वारंटी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर