हर छोटा-बड़ा पर्यावरणीय प्रयास भविष्य की हरित विरासत : मुख्यमंत्री
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर छोटा-बड़ा कदम केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित संकल्प है। उन्होंने सभी लोगों से वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने तथा वन्यजीवों के संरक्षण की भावना को प्राथमिकता देने की अपील की।
डॉ. सरमा ने कहा कि प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने तथा हरित असम के निर्माण की इस यात्रा में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वन महोत्सव के अवसर पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
----------

