राज्य सरकार के सफल तीन वर्ष पूरे होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।
- Sunny Kumar Kumar
- Mar 16, 2025

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और श्री दुर्गियाना मंदिर में टेका माथा
सरकार के तीन सफल वर्षों के लिए ईश्वर का धन्यवाद
पंजाब को और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प
अमृतसर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को श्री हरमंदिर साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार के सफल तीन वर्ष पूरे होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।दोनों नेताओं ने कहा कि वे खुद को धन्य मानते हैं कि उन्हें राज्य की जनता की सेवा करने और पंजाब को अभूतपूर्व विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर मिला। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे महान सिख गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं और राज्य के विकास को और गति देने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब में बड़ा बदलाव आया है और आने वाले दो वर्षों में राज्य देश में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा।
पंजाब सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ: निःशुल्क बिजली योजना:
2022 में मुफ्त बिजली देने की गारंटी शुरू की गई।
90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और उन्हें शून्य बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं।
किसानों को भी मुफ्त और निर्बाध बिजली की आपूर्ति दी जा रही है।
कोयला आपूर्ति और बिजली संयंत्र खरीद:सरकार ने पचवारा कोल माइंस से कोयला आपूर्ति फिर से शुरू करवाई।गोइंदवाल पावर प्लांट का अधिग्रहण कर इतिहास रचा।
रोजगार:36 महीनों में 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी गईं।नौकरियाँ पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गईं, बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के।
स्वास्थ्य सेवा में क्रांति:881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए।अब तक 2.70 करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिक्स से लाभान्वित हुए।
शिक्षा क्षेत्र में सुधार:118 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।सरकारी स्कूलों में नामांकन दर 17% बढ़ी।शिक्षकों और प्राचार्यों को विदेश में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कृषि और सिंचाई:मार्च 2022 में सिंचाई के लिए केवल 21% नहरों का पानी उपयोग हो रहा था, जो अब 75% हो गया है।किसानों को नहरों के अंतिम छोर तक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
घर-घर सरकारी सेवाएं:‘भगवंत मान सरकार तुम्हारे द्वार’ योजना के तहत 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निवेश एवं उद्योग:राज्य में 94,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया।टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल्स जैसी प्रमुख कंपनियां राज्य में निवेश कर रही हैं।
तीर्थ यात्रा योजना:‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 35,000 से अधिक लोगों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई गई।
सड़क सुरक्षा बल:सड़क दुर्घटनाओं में 48.10% की कमी आई।1,597 विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों और 144 आधुनिक वाहनों के साथ ‘सड़क सुरक्षा बल’ गठित किया गया।
अरविंद केजरीवाल का बयान:अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले तीन वर्षों में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और आने वाले दो वर्षों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और जल्द ही पंजाब इन समस्याओं से मुक्त होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य को शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।