उरई, 13 जून (हि.स.)। थाना कदौरा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें ं की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईट भी बरामद की गई।
यह पूरा मामला 12 जून का है, जहां थाना कदौरा में वादी लालाराम ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपिताें ने उसकी पत्नी कमला, पुत्र वीरेंद्र, रोहित, बहू शशिप्रभा एवं नाती अंकित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान शशिप्रभा के सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज, झांसी में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपिताें की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया। मामले की जांच के दौरान फरार चल रहे चारों अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। 12 जून की रात्रि थाना कदौरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चाराें काे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्ताें में रामपाल, दयाराम, हलकू उर्फ विजय और बबलू शामिल है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक आलाकत्ल एवं रक्तरंजित ईट बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
---------------

