गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जनसंपर्क कर चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान

अररिया 16 जून(हि.स.)।गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने ,गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के साथ स्पेशल कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जनसंपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। भारत के तमाम साधु संतों के आह्वान पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में बैठक के बाद सोमवार को फारबिसगंज के शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा दूसरा चरण की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत पूरे जिला भर में गौ रक्षकों के द्वारा गति दिया जा रहा है। 27 जून को अररिया के जिलाधिकारी को हस्ताक्षर की प्रति के साथ मांग पत्र सौंपा जाएगा l

उन्होंने कहा पहले चरण में मांग पत्र के साथ 21 सौ लोगों की हस्ताक्षर की प्रति अभी अनुमंडल अधिकारी को सौंपा गया था l उन्होंने कहा कि जिला के तमाम सनातनी के घर-घर गौ रक्षक दस्तक देंगे। लोगों से मिलेंगे और गौ माता से संबंधित पत्रांक देते हुए फार्म पर सहमति को लेकर हस्ताक्षर करवाएंगे l

श्री सोनी ने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए एक कदम आगे की जरूरत है। जब गौ माता की सुरक्षा होगी और कृष्ण कन्हैया की भूमि पर गौ माता की आवाज़ गूंजेगी।

मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक अभिषेक साह, संजीव कुमार रजक, अंकित गुप्ता, विश्वजीत कुमार, बबलू शाह, अमन मरिक, चंदन कुमार, सत्यम झा, टुनटुन शाह, सुमित मेहता, समीर आर्य, पिंटू सोनी साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर