गोवध के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिजनौर, 3 मई (हि.स.)। चांदपुर तथा हीमपुर दीपा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर साजिद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साजिद के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस तथा गोवंश अवशेष बरामद किए गए हैं। घायल साजिद के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी कार भी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही 50 किलो गोमांस के साथ पुलिस ने महजबी को गिरफ्तार किया था। उस समय साजिद के तीन साथी माजीद उर्फ भोला फैसल व लइक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार घायल बदमाश थाना हीमपुर दीपा का हिस्ट्रीसीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। शेष दो फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगी है। पूछताछ में साजिद ने बताया कि उसका गिरोह अवैध रूप से गोवध कर मांस बेचने का काम करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर