बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 12, 2026
बहराइच, 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में इंडो-नेपाल के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा में एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल ने दो तस्कराें को लाखों रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत एसआई अजय कुमार,आरक्षी सोविन्द्र यादव, विकास प्रजापति, मनोज वर्मा व एसएसबी के एसआई जीडी भूपेन्द्र सिंह,सीटी जीडी बलराम सिंह, अजय कुमार, दीन दयाल चौहान, डॉग हैण्डलर सीटी जीडी एमडी फारूक मय डॉग रेंको के साथ शुक्रवार को सीमांत पीजी कॉलेज के पास संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे।
इस दौरान पिलर संख्या 651/11 की तरफ से दो युवक आते दिखे। संदिग्ध गतिविधियों के चलते संयुक्त दल ने उनकी जामातलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से करीब दस लाख रुपये की चरस बरामद की गई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुस्लिम बाग के रहने वाले सद्दाम और सादिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
--------------

