अवैध पशु तस्करी नाकाम, तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 02 जुलाई (हि. स.)। फांसीदेवा के मुरालीगंज चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक कंटेनर को रोककर उसमें भरी 20 गायों को जब्त किया है। उक्त मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम पुरुषोत्तम कुमार है।

मि00ली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से मुरालिगंज में प्रवेश करते समय विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुरुवार तड़के एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान उसमें बड़ी संख्या में गायें पाई गईं।

पुलिस ने जब चालक से आवश्यक वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने 20 गायों और कंटेनर को जब्त कर लिया। इस मामले में कंटेनर चालक पुरुषोत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित को गुरुवार सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। फिलहाल फांसीदेवा के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

   

सम्बंधित खबर