पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड व अन्य के 1090 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक रक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 233 को वीरता पदक, 99 को राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट सेवा) और 758 को मेधावी सेवा पदक प्रदान किए गए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार 233 कर्मियों को वीरता पदक (जीएम) दिया गया, जिनमें 226 पुलिस, छह अग्निशमन सेवा और एक होम गार्ड एवं नागरिक रक्षाकर्मी शामिल हैं। वीरता पदक पाने वालों में 152 जम्मू-कश्मीर, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, तीन पूर्वोत्तर और 24 अन्य क्षेत्रों से हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) 99 कर्मियों को मिला। इनमें 89 पुलिस, पांच अग्निशमन सेवा, तीन होम गार्ड एवं नागरिक रक्षा और दो सुधारात्मक सेवा कर्मी हैं।

मेधावी सेवा पदक (एमएसएम) 758 कर्मियों को प्रदान किया गया, जिनमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन सेवा, 41 होम गार्ड एवं नागरिक रक्षा और 31 सुधारात्मक सेवा कर्मी शामिल हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

   

सम्बंधित खबर