मूल्य शिक्षा पर आधारित गीता कॉन्टेस्ट में आदित्य बने जिला टॉपर

देवघर, 15 जून (हि.स.)। इस्कॉन, देवघर की ओर से मूल्य शिक्षा पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा गीता कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर मित्रा स्कूल के छात्र आदित्य पांडे ने देवघर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आदित्य के पिता अजीत पांडे देवघर के नीलकंठ विहार, हनुमान पथ के निवासी हैं। जिला टॉपर बनने पर आदित्य को बेंगलुरु स्थित इसरो संस्थान का भ्रमण करने और वहां के वैज्ञानिक वातावरण को करीब से जानने का अवसर मिला। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न जिलों के टॉपर्स को आमंत्रित किया गया था।

इसरो में अनुभव प्राप्त करने के बाद बेंगलुरु स्थित इस्कॉन शेषाद्रीपुरम में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पदक और प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ के हाथों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

आदित्य पांडे की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और देवघर जिले में खुशी का माहौल है।

---------------

   

सम्बंधित खबर