योगेंद्र प्रताप सिंह बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, संगठन में बड़ा फेरबदल
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
रांची, 15 जून (हि.स.)। झारखंड भाजपा ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई सूची के अनुसार योगेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीडिया टीम में अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रदेश सोशल मीडिया का संयोजक राहुल अवस्थी, रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव, प्रिया करमाली को सह संयोजक बनाया गया है।
वहीं भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम का भी विस्तार किया है। नई सूची में कुल 19 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
इनमें प्रतुल शाहदेव (मुख्य प्रवक्ता), प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रामाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल, दिनेश विलियम मरांडी, आरती कुजूर, राफिया नाज, अशोक बड़ाईक, के.के. गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव शामिल हैं।
---------------

