अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
जम्मू,, 23 जून (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी को पहलगाम रूट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि राहुल यादव को बालटाल रूट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
आदेश में कहा गया है कि ये अधिकारी नियमित रूप से अमरनाथ श्राइन बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा सके।
---------------

