जम्मू एयरपोर्ट पर मनाया गया ‘यात्री सुविधा दिवस’
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के जम्मू हवाई अड्डे द्वारा यात्री सुविधाओं और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘यात्री सुविधा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान, स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने से जुड़ी कई पहलें शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। जम्मू एयरपोर्ट प्रशासन ने इस दौरान यात्री हितों को केंद्र में रखते हुए किए जा रहे प्रयासों और सुविधाओं की भी जानकारी दी।
---------------

