देवा नंद ने संभाला थाना फतेहपुर के एसएचओ का कार्यभार

धर्मशाला, 02 जुलाई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर देवा नंद को विभाग द्वारा इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर में एक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरपुर इलमा अफरोज, उप-मण्डलीय पुलिस अधिकारी ज्वाली और एसपी कार्यालय नूरपुर के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सब-इंस्पेक्टर देवा नंद के कंधों पर इंस्पेक्टर रैंक के स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से पदोन्नत किया गया।

पदोन्नति के साथ ही इंस्पेक्टर देवा नंद को थाना फतेहपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में तैनात किया गया है, जहां उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

लंबे और अनुभवी सेवा सफर का मिला सम्मान 11 मई 1992 को पुलिस विभाग में नियुक्त हुए इंस्पेक्टर देवा नंद का सेवा इतिहास बेहद सराहनीय रहा है। अपने 34 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने सीबीआई (सीबीआई) चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह राज्य की द्वितीय सशस्त्र पुलिस वाहिनी सकोहमें भी तैनात रहे हैं। इसके अलावा, जिला चम्बा, जिला कांगड़ा और जिला बिलासपुर के विभिन्न थानों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका विशेष योगदान रहा है।

मार्च 2026 में पुलिस थाना नूरपुर में अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, अब उन्हें इंस्पेक्टर प्रमोट कर फतेहपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

   

सम्बंधित खबर