महिला से डिजिटल अरेस्ट के तहत 78 लाख की ठगी मामले में महाराष्ट्र से एक शातिर गिरफ्तार
- Admin Admin
- Aug 10, 2025
धर्मशाला, 10 अगस्त (हि.स.)। साइबर थाना उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के तहत साल 2023 में तपोवन से महिला के साथ डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 78 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले मामले में साइबर थाना की टीम ने महाराष्ट्र से एक शातिर को गिरफ्तार किया है।
ए.एस.पी. साइबर थाना उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि तपोवन की महिला के साथ साल 2023 में डिजिटल अरेस्ट के तहत करीब 78 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। जिसके तहत साइबर टीम ने जांच के दौरान महाराष्ट्र से शातिर का नेटवर्क जुड़ने की बात आई। साइबर टीम ने महाराष्ट्र का दौरा करने के बाद संबंधित शातिर को पकड़ा व उससे 5 लाख रूपए रिकवर करने के बाद टीम द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार साल 2023 में साइबर थाना धर्मशाला में दर्ज इस मामले के तहत शिकायत में संबंधित महिला ने बताया था कि उसे फर्जी कॉल के तहत खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताने वाले संबधित शातिरों की टीम ने महिला के ऊपर एक मामला दर्ज होने की बात बताई थी। जिसके बाद संयोजित तरीके से महिला को एक फर्जी न्यायिक दस्तावेज भेजकर महिला की जमानत करने का झांसा दिया गया। जिसके तहत महिला ने शातिरों के झांसे में आकर अपने करीब 78 लाख रूपए रूपए गंवा दिए। बाद में जब महिला को इस सारे मामले का आभास हुआ तो महिला ने इस संबंध में शिकायत संबंधित साइबर थाना में दर्ज की। जिसके जांच के बाद शातिरों के तार महाराष्ट्र क्षेत्र से जुड़ने के बाद साइबर थाना की टीम ने महाराष्ट्र का दौरा किया। जहां मामले के तहत एक शातिर को धरा गया। साथ ही 5 लाख रूपए की राशि उससे रिकवर करने के साथ उसे नोटिस जारी किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया



