तीन माह के लिए निवारक हिरासत में धर्मशाला कारागार भेजा गया नशा तस्कर
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
धर्मशाला, 10 जून (हि.स.)। नशा तस्करी के मामले में बार बार पकड़े गए नशा तस्कर को पुलिस ने तीन माह के लिए निवारक हिरासत में धर्मशाला कारागार भेज दिया गया है। आरोपी विक्की कुमार उर्फ टेंकू, पुत्र बाबू राम निवासी गांव कोटली, डाकघर गुनेहड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित पुलिस तीन मामले पंजीकृत हैं। जिनमें से एक मामला पुलिस थाना बीड़ व दो मामले पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज हैं।
इन मामलों में उसके कब्जे से चरस जैसे नशीले पदार्थ की बरामदगी की गई थी। बार-बार गिरफ्तारी एवं जमानत पर रिहा होने के बावजूद आरोपी द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की गतिविधियां जारी रखी जिसके चलते उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीते 2 मई को प्रोपोजल तैयार करके उच्चाधिकारियों के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था। इसी के तहत पुलिस थाना बीड़ द्वारा उक्त आदेशों की अनुपालना करते हुए उक्त आरोपी विक्की उर्फ टेंकू को गिरफ्तार कर जिला कारागार कांगड़ा स्थित धर्मशाला में निवारक हिरासत हेतु भेज दिया गया है।

