खांडू ने भालुकपोंग और थ्रिज़िनो में अहम विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

खांडू ने भालुकपोंग और थ्रिज़िनो में अहम विकास परियोजनाओ का उद्घाटन किया

इटानगर, 17 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को स्थानीय विधायक तेनज़िन निमा ग्लो की मौजूदगी में भालुकपोंग और थ्रिज़िनो क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सुविधाओं और नागरिक आधारभूत ढांचा को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इन परियोजनाओ में भालुकपोंग और थ्रिज़िनो में बैडमिंटन हॉल, रिहायशी क्वार्टर, थ्रिज़िनो के सरकारी उच्चमाध्यमिक विधायल में एक ऑडिटोरियम, भालुकपोंग में असिस्टेंट कमिश्नर का नया कार्यलय भवन, स्कूल और हॉस्टल का इंफ्रास्ट्रक्चर आदि हॉल शामिल हैं।

लोगों को संबोधित करते हुए मख्यमंत्री खांडू ने कहा कि इन पहलों से शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, खेलों का विकास होगा, प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा और कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा। साथ ही, भालुकपोंग में नए बने 4-कोर्ट बैडमिंटन हॉल का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने इलाके में पांच और परियोजनाओ की आधारशिला भी रखी।

   

सम्बंधित खबर